तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 03:16 PM

attempted rape of 2 year old girl

रादौर के गांव बकाना में पलाका रोड पर मिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डम्फर ने स्कूल से छुट्टी कर साइकिल से अपने गांव खजुरी लौट रही छठी कक्षा की एक छात्रा को कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के

रादौर(कुलदीप सैनी): गांव बकाना में पलाका रोड पर मिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने छठी कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। ,जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने डंपर के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भिजवा मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 गांव खजूरी निवासी 11 वर्षीय रितिका बकाना के सरकारी स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर को वह अन्य बच्चों के साथ साईकिल से वापिस घर लौट रही थी। इस दौरान जब वह पलाका रोड़ से गुजर रही तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मिट्टी से लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई और डंपर का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर रितिका का दादा जगमेंद्र सिंह व चाचा संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पलाका मार्ग से एक कच्चा रास्ता उनके गांव में जाता है, जो कि शार्टकट है। इसलिए गांव के बच्चे इसी रास्ते से होकर गुजरते है।

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। रितिका के शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!