अंबाला की बीजेपी पार्षद पर हुआ हमला, नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में हुई थी शामिल
Edited By Vivek Rai, Updated: 01 Jul, 2022 05:47 PM

शहर के राम नगर व पालिका विहार के आसपास का इलाका नशा बिक्री का हब बनता जा रहा है। नशे के विरोध में पुलिस द्वारा चलाए गए कैंपेन में जुड़ने के चलते भाजपा पार्षदा व मंडल प्रधान ने नशा तस्करों पर हमले का आरोप लगाया है।
अंबाला(अमन): शहर के राम नगर व पालिका विहार के आसपास का इलाका नशा बिक्री का हब बनता जा रहा है। नशे के विरोध में पुलिस द्वारा चलाए गए कैंपेन में जुड़ने के चलते भाजपा पार्षदा व मंडल प्रधान ने नशा तस्करों पर हमले का आरोप लगाया है। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ और पार्षद ने पुलिस पर कार्यवाही न करने के आरोप भी लगाए। फिलहाल पुलिस ने जांच की बात कही।
दरअसल अंबाला में इन दिनों पुलिस ने नशा तस्करों को काबू करने के लिए कैंपेन चलाया हुआ है, जिसमें लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी को को लेकर अंबाला के वार्ड 6 से पार्षद व भाजपा मंडल प्रधान अर्चना छिब्बर ने नशा तस्करों द्वारा हमले का आरोप लगाया है। अर्चना छिब्बर पूर्व विधायक वीणा छिब्बर की बहू हैं और इस इलाके से मौजूदा पार्षद हैं। अर्चना पुलिस के साथ नशा तस्करी रोकने के अभियान में शामिल भी हैं। उनका कहना है कि यह हमला उन पर इसी को लेकर हुआ है।
अर्चना छिब्बर पर हुए हमले के बाद जमकर हंगामा हुआ और पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। पार्षद अर्चना छिब्बर ने इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है इस मामले में एक शिकायत मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

गायक Badshah के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय

Dabwali में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने 1.32 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी की फ्रीज

Nuh में मेघालय पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में युवक को लगी गोली, जानें क्या है पूरा मामला...

वाह! गजब निकले ये चोर,अंबाला में ATM चोरी करने गए थे बदमाश...उठा ले गए पासबुक प्रिंट मशीन

अंबाला बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब: एक IMT के लिए ज़मीन फाइनल, दूसरी के लिए पोर्टल खुला

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा, जानें नया रेट, अंबाला की महिलाओं ने क्या कहा, जानें...

लाखों रेल यात्रियों की मौज! अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर बिछेंगी दो नई लाइनें, ट्रेनों की लेटलतीफी से...

अंबाला STF की बड़ी कार्रवाई ; विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार, दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

मौत के मुंह से खींच लाए 'खाकी' के देवदूत, अंबाला के महावीर पार्क में डूबती मेडिकल छात्रा की बचाई...

युद्ध ने काटा अंबाला और ईरान का 'व्यापारिक कनेक्शन', ईरान को एड्स की दवा सप्लाई ठप...करोड़ों के...