Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2022 10:34 AM

रोहतक जिले में रविवार को सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एएसआई कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था...
रोहतक : रोहतक जिले में रविवार को सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एएसआई कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। इस बीच गांव बसाना के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक के बेटे गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी हांसी में लगी हुई थी। वह ड्यूटी समाप्त कर कार में सवार होकर हांसी से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और एएसआई राजबीर सिंह को गंभीर चोटें आई। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)