कांग्रेस की हार के लिए अशोक तंवर ने मीडिया को बनाया निशाना

Edited By Naveen Dalal, Updated: 30 May, 2019 03:01 PM

ashok tanwar targets media for defeat of congress

हरियाणा में जबसे कांग्रेस का दस की दस सीटो पर सूपड़ा साफ हुआ है तब से कांग्रेस के सीनियर नेता हार का ठीकरा कभी ईवीएम...

पानीपत (अनिल कुमार): हरियाणा में जबसे कांग्रेस का दस की दस सीटो पर सूपड़ा साफ हुआ है तब से कांग्रेस के सीनियर नेता हार का ठीकरा कभी ईवीएम पर फोड़ रहे है तो कभी मीडिया पर। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पानीपत टोल प्लाजा पर रुके। इस दौरान तंवर से जब पत्रकारों ने पूछा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने नेताओं को टीवी डिबेट में जाने से क्यों मना किया है।

PunjabKesari, Congress, media, Bjp, Modi

तंवर ने इस सवाल पर मीडिया पर ही पक्षपात होने के आरोप लगा दिए। तंवर ने कहा कि टीवी डिबेट में मीडिया बायस्ड है इसलिए हम डिबेट में नही जाएंगे। वहीं तंवर ने माना कि मोदी लहर के कारण कांग्रेस हारी है। वही दूसरे ही पल तंवर ने ईवीएम में भी गड़बड़ी बता दी। कभी मोदी लहर तो कभी ईवीएम में गड़बड़ी अशोक तंवर के ये बयान ये साबित करते है हार के बाद अपनी कमियों पर मंथन करने की बजाय ठीकरा कही और फोड़ा जा रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!