प्रॉपर्टी विवाद व पत्नी से तलाक को लेकर बढ़ा तनाव तो, असिस्टेंट डायरेक्टर ने की खुदकुशी
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 23 Sep, 2022 12:28 AM

जिले के एक कॉलोनी में विनीत बेनीवाल ने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। बता दें कि वह लेबर एंड हेल्थ विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।
सिरसा(सतनाम): जिले के एक कॉलोनी में विनीत बेनीवाल ने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। बता दें कि वह लेबर एंड हेल्थ विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। विनीत की आत्महत्या कारण पत्नी से तलाक व चाचा से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तनाव बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के छोट भाई की शिकायत पर पुलिस ने 8 से 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके साथ ही सिविल लाइन थाना इंचार्ज राम निवास ने बताया कि विनीत बेनीवाल जो लेबर एंड हेल्थ विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे उनकी खुदकुशी की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने मोके पर जाकर देखा तो विनीत कुमार ने अपनी लाइसेंस शुदा रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी और उसकी बॉडी बेड पर पड़ी थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया और जांच की गई। विनीत की मौत का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। वह कई विवादों को लेकर परेशान चल रहे थे। थाना इंचार्ज ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

सोनीपत में ASI ने की खुदकुशी, बेटे का विदेश से आने का इंतजार...पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

Breaking: रोहतक जेएलएन नहर में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, काला राठी गैंग ने ली थी Murder की...

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मेहनत से जोड़ी मजदूर की पाई-पाई को पल भर में किया बर्बाद

Haryana में डिफाल्टर राइस मिलरों की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, खाद्य विभाग का सख्त कदम, करोड़ों के...

हरियाणा सरकार ने जारी किए निर्देश, HCS अधिकारी जल्द भरें वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न

किरायेदारों को टेंशन नहीं: हरियाणा में बिना अपनी प्रॉपर्टी के भी होगा एड्रेस वेरिफिकेशन, बस करना...

सुलझा विवाद: किसानों और NHAI में बनी सहमति, निकला ये हल

10 हजार रिश्वत लेता को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सेल्समैन गिरफ्तार: लोन-कार्ड की लिमिट बढ़ाने पर मांगी थी...

यमुनानगर में शख्स ने किया सुसाइड, कोर्ट के नोटिस से था परेशान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल

अंबाला रिंग रोड विवाद सुलझा ; 2 महीने बाद किसानों ने खत्म किया धरना, प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति