राहुल की यात्रा को विज ने बताया 'फाइव स्टार होटल ऑन व्हील', पूछा- कहां से आ रहे अरबों रूपए

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 15 Jan, 2023 05:54 PM

anil vij described rahul s bharat jodo yatra as  five star hotel on wheels

विज ने कहा कि यह यात्रा नहीं, 'फाइव स्टार होटल ऑन व्हील है'। उन्होंने कहा कि राहुल कि यात्रा पर जो अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं वो कहां से आ रहे हैं

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राहुल गांधी सड़कों पर निकले ही अब है और इन्होंने अपने राज की सड़कें नहीं देखी। कांग्रेस पार्टी जिसने 50 से ज्यादा साल इस देश पर राज किया, उन्होंने दिल्ली के बाहर कभी झांका नहीं है। नार्थ-ईस्ट या कश्मीर में उग्रवाद आया वो भी इसलिए आया क्योंकि कांग्रेस ने विकास का वहां काम नहीं किया। कोई स्कूल-कालेज अन्य विकास नहीं किए। अगर उन्होंने विकास किया होता तो युवा काम में लगता। इन्होंने कभी देश का विकास नहीं किया और अब सारा विकास भाजपा सरकार कर रही है। सड़कों के पूरे हिंदुस्तान में जाल बिछाए जा रहे हैं, नार्थ इस्ट में विकास हो रहे हैं व हर एक-दो माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जा रहे हैं। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया और वहां अब उद्योग लग रहे हैं और पूरा विकास वहां भी हो रहा है।

 

प्रस्तुत है अनिल विज से हुई खास बातचीत के प्रमुख अंश:-

 

प्रश्न-नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा सत्ता में आने पर परिवार पहचान पत्र योजना वापस लेने की कह रहे है।

उत्तर- "सारे गलत काम करने का ठेका भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही ले रखा है, जनता के हित के लिए एक योजना चलाई गई है, हर हरियाणवी का डाटा परिवार पहचान पत्र में आ गया है और लोगों को उससे लाभ मिल रहा है, लेकिन इन्होंने सारे गलत काम करने का ठेका ले रखा है"।

 

प्रश्न-हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने के कदम को क्या हरियाणा भी अपना सकता है।

उत्तर- यह उनका वादा था, उन्होंने किया है।"यह मुद्दा है और इस पर मुख्यमंत्री जी विचार करेंगे इस पर क्या करना है और क्या नहीं करना है"।

 

प्रश्न-राहुल ग़ांधी की यात्रा चल रही है।

उत्तर-"यह कई दिनों से नौटंकी हो रही है और कोई इस और ध्यान नहीं दे रहा है, यात्राएं पहले भी निकली थी सारी दुनिया उठ कर आ जाती थी, जेपी की यात्रा भी निकली है अब यह निकल कर चले गए, परंतु कुछ नहीं हुआ"। उन्होंने कहा कि 'हर पार्टी का अपना काम है, अपना काम करते रहे'। यह यात्रा नहीं 'फाइव स्टार होटल ऑन व्हील है'। उन्होंने कहा कि राहुल कि यात्रा पर जो अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं वो कहां से आ रहे हैं, क्योंकि वे टूरिजम पर निकले हुए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कम से कम उन लड़कियों के घर में जाकर भी देखना चाहिए था, उनका घर कैसा है, रहती कहा है सोती कहा है क्योंकि आप तो फाइव स्टार होटल में रहते हो, आपके साथ तो 'पैलेस ऑन व्हील' चल रहा है। 100 से ज्यादा फाइव स्टार होटल जैसी गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा है और सारी सुख-सुविधाएं साथ चल रही है।

 

प्रश्न-राहुल के निशाने पर आर एस एस है?

उत्तर-आरएसएस को जानने के लिए राहुल खुद कुछ दिन शाखा में जाए, उन्हें तब पता चलेगा कि आरएसएस क्या है। आरएसएस को जाने बिना उस पर टिप्पणी करना यह गलत बात है। राहुल गांधी को आरएसएस की शाखा अटैंड करनी चाहिए और इसके बाद ही वह आरएसएस के बारे में कुछ कहें।  जिस बारें में राहुल गांधी कुछ जानते ही नहीं, उसके बारे में आपको ज्ञान बांटने का क्या अधिकार है। आरएसएस के कारण आज यह देश खड़ा है, आरएसएस की वजह से ही यह भारत देश भारत है। आरएसएस के लाखों स्वयं सेवक दूर-दूर  एवं आदिवासियों में जाकर देश को एक भारत माता की माला में पिरोने का काम कर रहे है। राहुल गांधी कुछ जनता ही नहीं तो उसे टिप्पणी करने का अधिकार भी नहीं है। 

 

प्रश्न:राहुल की यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने हरियाणा की सड़कों को लेकर कई बार निशाना साधा?

उत्तर- राहुल गांधी सड़कों पर निकले ही अब है और इन्होंने अपने राज की सड़कें नहीं देखी। कांग्रेस पार्टी जिसने 50 से ज्यादा साल इस देश पर राज किया, उन्होंने दिल्ली के बाहर कभी झांका नहीं है। नार्थ-ईस्ट या कश्मीर में उग्रवाद आया वो भी इसलिए आया क्योंकि कांग्रेस ने विकास का वहां काम नहीं किया। कोई स्कूल-कालेज अन्य विकास नहीं किए। अगर उन्होंने विकास किया होता तो युवा काम में लगता। इन्होंने कभी देश का विकास नहीं किया और अब सारा विकास भाजपा सरकार कर रही है। सड़कों के पूरे हिंदुस्तान में जाल बिछाए जा रहे हैं, नार्थ इस्ट में विकास हो रहे हैं व हर एक-दो माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जा रहे हैं। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया और वहां अब उद्योग लग रहे हैं और पूरा विकास वहां भी हो रहा है।

 

प्रश्न:स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए क्या पग उठाए जा रहे हैं?

उत्तर-वर्किंग समय के दौरान यदि कोई स्वास्थ्य सेवा बंद पाई जाती है तो कार्यवाही सिविल सर्जन के खिलाफ होगी, सिविल सर्जन अपने अधीन सभी सेवाओं की प्रतिदिन निगरानी करेंगे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार दिन‘-रात अर्थात 24 घंटे दी जाने वाली सेवाओं के निरीक्षण के लिए डिटैक्टिव टीम गठित की जाएगी जो इन सेवाओं का निरीक्षण करेगी। यदि इन सेवाओं में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से कोई कोताही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी भी सूरत में ऊपर तक किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टीम 24 घंटें दी जाने वाली सेवा का कभी भी निरीक्षण कर सकती है। 

 

प्रश्न-अम्बाला कैंट के लिए क्या विशेष।

उत्तर:अनेकों वर्षों तक अम्बाला छावनी में विकास का पहिया रुका रहने के बाद अब हमने इसको रॉकेट लगा दिए हैं। अब चारों तरफ तेजी से विकास हो रहा है। साल 1966 में हरियाणा का गठन हुआ और उस समय सारे हरियाणा में प्लांड टाउन केवल अम्बाला छावनी था और बाकि सारे गांव या कस्बे थे, मगर देखते देखते वह महानगर बन गए। मगर हमारा अम्बाला छावनी वहीं का वहीं रहा, छावनी उपेक्षित रहने पर उन्होंने विधानसभा में पूर्व सरकारों के समय एक बार शेर पढ़ा था कि “इस बरस सावन में यह अजब बात हुई, मेरा घर छोड़ सारे शहर में बरसात हुई”। अम्बाला में विकास के नाम पर कुछ नहीं था और एक ईंट भी यहां नहीं लगती थी। मगर, अब यह जितने भी विकास कार्य हुए, यह उनके द्वारा जनहित में करवाकर दिए गए। पूरे शहर को जगमग करने के लिए 11 हजार स्ट्रीट लाइटें अब तक लगाई जा चुकी है। नग्गल में राष्ट्रीय स्तर का नेशनल सेंटर व डिजीसस कंट्रोल बनवा रहे हैं जिसका कार्य आगामी महीनों में शुरू हो जाएगा। पहले यह सेंटर केवल दिल्ली में था अब उत्तर भारत में अम्बाला छावनी में इस सेंटर को स्थापित किया जा रहा है। छावनी में फुटबाल स्टेडियम बनाया जा रहा है जबकि ऑल वेदर स्वीमिंग पूल और जिम्नास्टिक हॉल, योगा सेंटर बनाकर दिया गया है। इसके अलावा, डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसके लिए जमीन ली गई है और जल्द ही यहां से विमान उड़ान भरेंगे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!