लापरवाही की हदें पार : आठ साल का बच्चा 4 घंटे स्कूल के बाथरूम में रहा बंद, दरवाजा खुला तो बेसुध मिला मासूम

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2025 08:38 AM

an eight year old boy was locked in the school bathroom for four hours

मोचीवाली गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को आठ वर्षीय छात्र दीक्षांत बाथरूम में बंद हो गया। चार घंटे तक खोजबीन के बाद वह पसीने से लथपथ बेसुध बाथरूम में पड़ा मिला। दीक्षांत के परिजनों

फतेहाबाद: मोचीवाली गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को आठ वर्षीय छात्र दीक्षांत बाथरूम में बंद हो गया। चार घंटे तक खोजबीन के बाद वह पसीने से लथपथ बेसुध बाथरूम में पड़ा मिला। दीक्षांत के परिजनों ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पिता बंसीलाल ने बताया कि दीक्षांत बाथरूम गया था, लेकिन स्कूल के किसी अध्यापक या कर्मचारी ने बाथरूम को बंद कर दिया। इससे वह अंदर फंस गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के अन्य लोग भी उसकी खोज में जुट गए। बच्चे के लापता होने पर मंदिर से मुनादी करवाई गई। चार घंटे तक दीक्षांत का कुछ पता नहीं चला। अंत में, बच्चा बाथरूम में पसीने से लथपथ और बेसुध हालत में मिला।

स्कूल के हेडमास्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बच्चा कुछ मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसको उसकी मां स्कूल से लेकर जाती थी। छुट्टी के बाद बच्चा दिखाई नहीं दिया तो समझा उसकी मां घर ले गई। कुछ देर बाद बच्चा सुरक्षित मिल गया।

दीक्षांत की मां सीमा देवी ने बताया कि उनका बेटा जब घर नहीं पहुंचा तो उनकी चिंता बढ़ी और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। अगर समय रहते बच्चे को नहीं निकाला जाता तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। उन्होंने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई और दोषी अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!