हरियाणा में एक बार फिर कमल खिलाने की तैयारी, अमित शाह 16 जुलाई को करेंगे राज्य का दौरा

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2024 02:21 PM

amit shah will visit mahendragarh on july 16

हरियाणा में बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

चंडीगढ: हरियाणा में बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

इसी कड़ी में अमित शाह 29 जून के बाद अब 16 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री यह आयोजन अहीरवाल क्षेत्र में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह अहीरवाल क्षेत्र यानी दक्षिण हरियाणा को साधने की पूरी कोशिश करेंगे।

अमित शाह का महेंद्रगढ़ में होने वाला कार्यक्रम खास है। इसको लेकर हरियाणा बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले में आ रहे हैं। जहां पर ओबीसी मोर्चे की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में हमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा। आयोजन में सीएम के साथ-साथ भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मंत्री और सभी सांसद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!