Big News: अमित शाह का हरियाणा दौरा अचानक रद्द, बांगर से चुनावी कैम्पेन का शंखनाद करने वाले थे शाह

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2024 05:50 PM

amit shah s haryana tour suddenly cancelled

हरियाणा BJP में टिकटों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। उन्हें कल यानी 1 अगस्त को जींद में जन आशीर्वाद रैली में शामिल होना था। इसी रैली से भाजपा ने प्रदेश में चुनाव कैंपेन की शुरूआत करनी थी।

चंडीगढ़(धरणी) : हरियाणा BJP में टिकटों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। उन्हें कल यानी 1 अगस्त को जींद में जन आशीर्वाद रैली में शामिल होना था। इसी रैली से भाजपा ने प्रदेश में चुनाव कैंपेन की शुरूआत करनी थी।



गौर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हलकावार रैलियां और रोड-शो पहले की तरह जारी रहेंगे। पहली सितंबर को ही सोनीपत में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइर राजीव जैन भी रैली कर रहे हैं।  हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। पिछले कई दिनों ने केंद्रीय मंत्री हरियाणा में कार्यक्रम कर रहे हैं।


माना जा रहा है कि टिकटों की सूची लीक होने की वजह से भाजपा में अंदरखाते बवाल मचा हुआ है। यहां तक कि इसकी गूंज अमित शाह तक भी पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से ऐन मौके पर उन्होंने रैली में आना कैंसिल कर दिया। इस रैली में शाह के आने को लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। इससे पहले भाजपा गुरुवार रात को करीब 55 उम्मीदवार फाइनल होने के बावजूद लिस्ट होल्ड कर ली गई है।

 

बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा प्रभारी डॉ़ सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के अलावा हरियाणा भाजपा के अधिकांश दिग्गज नेता इस रैली के जरिये अपनी ताकत दिखानी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!