Edited By Saurabh Pal, Updated: 26 Dec, 2023 09:38 PM
जिले की पुलिस ने नशा तस्करी पर नकेल कसते हुए भाजपा कार्यकर्ता को नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ता आशीष मल्होत्रा की भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं...
अंबाला(अमन कपूर): जिले की पुलिस ने नशा तस्करी पर नकेल कसते हुए भाजपा कार्यकर्ता को नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ता आशीष मल्होत्रा की भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।
हालांकि इस मामले में भाजपा ने आशीष मल्होत्रा से किनारा करते हुए कहा है कि आशीष भाजपा का पदाधिकारी नहीं था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आशीष मल्होत्रा अंबाला शहर भाजपा का पन्ना प्रमुख था। फिलहाल इसकी किसी भी भाजपाई द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही। इस मामले में पुलिस ने आरोपित आशीष मल्होत्रा को गिरफ्तार कर उससे 600 कैप्सूलों के बरामद होने की पुष्टि की है।
पुलिस आशीष मल्होत्रा से तस्करी में जुड़े और लोगों का भी जल्द खुलासा करेगी। एसपी अंबाला ने कहा भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रही युवक की पोस्टों का इस मामले से कुछ लेना देना नही है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)