अंबाला नगर निगम चुनाव कल,  65 पार्षद और 3 मेयर प्रत्याशी मैदान में; 191 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited By Harman, Updated: 09 May, 2026 06:39 PM

ambala municipal corporation elections tomorrow 65 councillors and 3 mayoral

अंबाला शहर नगर निगम का कल चुनाव है जिसमें 65 निगम सदस्य और तीन मेयर प्रत्याशी मैदान में है। इसको लेकर अंबाला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पोलिंग बूथ पर अलर्ट रहने वाला है। इससे पहले आज सभी 191 बूथों के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन और चुनाव...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर नगर निगम का कल चुनाव है जिसमें 65 निगम सदस्य और तीन मेयर प्रत्याशी मैदान में है। इसको लेकर अंबाला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पोलिंग बूथ पर अलर्ट रहने वाला है। इससे पहले आज सभी 191 बूथों के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन और चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई।

PunjabKesari

191 बूथों पर कल चुनाव

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि 191 बूथों पर कल चुनाव होने वाला है और हर भूत के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुछ बूथ ऐसे हैं जिनको संवेदनशील घोषित किया गया है। उनके लिए एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स का इंतजाम किया गया है और साथ में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार बटालियन रिजर्व रखी गई है। उसके साथ-साथ एक कमांडो बटालियन भी रिजर्व रखी गई है और सभी डीएसपी व SHO साहिबान अपने अपने इलाके में गस्त करेंगे और  मतदान शांतिपूर्ण तरीके से  करवाया जाएगा।

एक हजार के पुलिसकर्मी तैनात

लगभग एक हजार के आसपास पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे इसके अलावा बॉर्डर पर स्पेशल नाके लगाए गए हैं। इसके साथ साथ 10 लोकेशन पर 35 क्रिटिकल बूथ है उनके लिए एक्स्ट्रा फोर्स का इंतजाम किया गया है।जहां पर सामान्य से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!