योगेश्वर को जिताने के लिए जजपा के कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक: अजय चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 20 Oct, 2020 12:01 AM

ajay said jjp workers will knock from house to house to win yogeshwar

जजपा के संरक्षक अजय चौटाला ने बरोदा उपचुनाव को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में बीजेपी के करनाल सांसद संजय भाटिया, जेजेपी नेता केसी बांगड़ भी मौजूद रहे। अजय चौटाला ने कांग्रेस के पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि...

गोहाना (सुनील जिंदल): जजपा के संरक्षक अजय चौटाला ने बरोदा उपचुनाव को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में बीजेपी के करनाल सांसद संजय भाटिया, जेजेपी नेता केसी बांगड़ भी मौजूद रहे। अजय चौटाला ने कांग्रेस के पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा कपूर जैसे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 

बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा के सांझे उम्मीदवार योगेश्वर दत्त के चुनाव प्रचार को लेकर जेजेपी कार्यकताओं के साथ अजय चौटाला ने जिला स्तरीय बैठक की। जिसमें चौटाला ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि किसी से भ्रमित नहीं होना है और लोगों के घर-घर जा कर गठबंधन के उम्मीदवार को जितवाने का काम करें। 

अजय चौटाला ने डॉ. कपूर नरवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दल बदलते रहते हैैं, हुड्डा ने कपूर को भ्रमित किया है। चौटाला ने डॉ. कपूर नरवाल द्वारा अपना नामांकन वापिस लेने पर कहा इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!