हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से सस्ती होंगी दैनिक उपयोग की चीजें और कृषि उपकरण

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Sep, 2025 07:41 PM

agricultural equipment will be cheaper in haryana from this date

इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन सेवाओं पर भी कर में कमी की गई है

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर हरियाणा माल एवं सेवा कर (HGST) की दरों में बदलाव कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से इस संबंध में 12 अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। संशोधित दरों के तहत उपभोक्ता वस्तुएं, कृषि उपकरण और कई अन्य दैनिक उपयोग की चीजें सस्ती हो जाएंगी। 

इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन सेवाओं पर भी कर में कमी की गई है, जिससे माल भाड़ा कम होगा। हालांकि सरकार ने कुछ लग्जरी उत्पादों और हानिकारक पदार्थों पर टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे ये महंगे हो जाएंगे। 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दरों में यह बदलाव राज्य के राजस्व को संतुलित रखते हुए आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है। नई दरों के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बाजार में कीमतों में अंतर दिखाई देगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!