सिविल अस्पताल में 190 बुजुर्गों के ऐज बने सर्टीफिकेट

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2019 01:01 PM

age certificate of 190 elderly people made in civil hospital

सिविल अस्पताल में वीरवार को 190 बुजुर्गों के ऐज सर्टीफिकेट बनाए गए। वहीं सर्टीफिकेट बनाने के चक्कर में अल्ट्रासाऊंड बंद रखनी पड़ी क्योंकि रेडियोलॉजिस्ट डा. राजीव मान की ड्यूटी आज बुजुर्गों......

पानीपत (अनुज) : सिविल अस्पताल में वीरवार को 190 बुजुर्गों के ऐज सर्टीफिकेट बनाए गए। वहीं सर्टीफिकेट बनाने के चक्कर में अल्ट्रासाऊंड बंद रखनी पड़ी क्योंकि रेडियोलॉजिस्ट डा. राजीव मान की ड्यूटी आज बुजुर्गों के ऐज सर्टीफिकेट बनाने वाले पैनल में लगाई गई थी। इससे एक तरफ बुजुर्गों को तो राहत मिली, लेकिन वहीं दूसरी ओर अल्ट्रासाऊंड मशीन बंद होने के कारण गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब जो गर्भवती वीरवार को आई थीं उन सभी के शुक्रवार को अल्ट्रासाऊंड होंगे। इस बारे में जो डाक्टर पैनल में शामिल है उनका कहना है कि आज समाज कल्याण विभाग के द्वारा कुल 197 बुजुर्गों के लिस्ट उनके पास आई थी जिसमें बुजुर्गों के दस्तावेज मौके पर चैक किए गए, वहीं जरूरत पडऩे पर एक्स-रे भी उतरवाए गए। 

जिसके बाद 190 बुजुर्गों के दस्तावेज व ऐज सही मिलने पर ऐज सर्टीफिकेट बनाकर दिए गए। जिन बुजुर्गों का सर्टीफिकेट नहीं बन पाया है उन्हें अगले वीरवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से समय दिया जाएगा। जिसके बाद दोबारा से दस्तावेज चैक करने के बाद ही सर्टीफिकेट बनाए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!