निकाय में हार के बाद आम आदमी पार्टी ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, 22 पदाधिकारी किए नियुक्त

Edited By Vivek Rai, Updated: 22 Jun, 2022 08:22 PM

after defeat in elections aam aadmi party made big change in organization

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर आम आदमी पार्टी हरियाणा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कुल 22 पदाधिकारियों को हरियाणा संगठन में नियुक्त किया गया है।

डेस्क : नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होने के कुछ ही घंटे बाद पहले आम आदमी पार्टी द्वारा पश्चिमी हरियाणा के पार्टी संगठन को भंग करने का फैसला लिया गया। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश में 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर आम आदमी पार्टी हरियाणा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कुल 22 पदाधिकारियों को हरियाणा संगठन में नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

पश्चिमी हरियाणा जोन की संगठन की इकाईयों को किया है भंग

राज्यसभा सांसद और हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार आप नेता बीके कौशिक, बलबीर सैनी, रमेश गुप्ता, बिजेंद्र कादयान समेत 8 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ चित्रा सरवारा को उतरी हरियाणा जोन की संयोजक बनाया गया है।

हार से सबक लेकर संगठन में किया बदलाव

चुनाव परिणाम आने के बाद प्रभारी सुशील गुप्ता ने पश्चिमी हरियाणा में जिला, विधानसभा और जोन स्तर के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। दरअसल हरियाणा के 46 निकायों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के केवल एक नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी को जीत मिली है। इस्माइलाबाद नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की चेयरमैन उम्मीदवार निशा गर्ग को ही जीत नसीब हो पाई है। इसके अलावा 45 निकायों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ आप के करीब 30 पार्षद उम्मीदवारों की भी जीत हुई है। बहुमत के दावे के साथ चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने हार का सामना करने के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए यह अहम फैसला लिया है, जिसके तहत 22 पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है

सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली आप की हुई बुरी हार

हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी आत्मविश्वास के साथ हरियाणा निकाय चुनावों के मैदान में उतरी थी। 22 जून को चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 46 निकायों में आप के केवल एक चेयरमैन प्रत्याशी और करीब 30 पार्षद उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस्माइलाबाद नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की चेयरमैन उम्मीदवार निशा गर्ग को ही जीत नसीब हो पाई है। इसके अलावा 45 निकायों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!