4 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
1 day ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
आखिरकार बिना डॉ. के कैसे चलेगा अस्पताल?
Edited By kamal, Updated: 21 Apr, 2019 03:30 PM
डॉ. को भगवान माना जाता है, लेकिन वहीं अगर अस्पताल हो पर उपचार के लिए डॉ. की जगह एक फॉर्थ क्लास कर्मचारी तो कैसा...
बल्लभगढ़(अनिल राठी): डॉ. को भगवान माना जाता है, लेकिन वहीं अगर अस्पताल हो पर उपचार के लिए डॉ. की जगह एक फॉर्थ क्लास कर्मचारी तो कैसा लगेगा।जी हां, ऐसा एक मामला बल्लभगढ़ के हरी विहार में स्थित सरकारी डिस्पेंसरी का हैं।जहां लोगों को काफी दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल यहां के सरकारी अस्पताल में डॉ. के गैर-मौजूदगी में ही फॉर्थ क्लास के कर्मचारी ही लोगों को दवाई देने का काम करता है। यह वह सरकारी डिस्पेंसरी है जहां दिन में ना जाने कितने लोग अपना इलाज कराने आते है, और इलाज करते है फिर यहां के कर्मचारी।लाखों रुपए की लागत से स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा स्थानीय बाशिंदों की समस्याओं को देखते हुए यह डिस्पेंसरी बनाई गई थी ताकि उन्हें बेहतर और नजदीकी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके, लेकिन इन दिनों यह डिस्पेंसरी यहां के लोगों के लिए महज दिखावा ही साबित हो रही है। आपको बता दें कि यहां करीब 2 सप्ताह से अधिक समय हो गया है और कोई डॉक्टर ही नहीं है। ऐसे में लोग आते तो हैं अपना इलाज कराने लेकिन उन्हें सिवाए मायूसी के और कुछ हाथ नहीं लगता। जब इस मामले में कुछ मरीजों और स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें काफी समय हो गया यहां के चक्कर लगाते हैं लेकिन आज तक उन्हें किसी डॉक्टर के दर्शन नहीं हुए है।वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी बताया की यह डिस्पेंसरी यहां की नेता शारदा राठौर द्वारा बनवाई गई थी, ताकि यहां रहने वाले गरीब लोग सरकार द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। पर लगता है भाजपा कार्यकाल में इस डिस्पेंसरी सुध लेने वाला कोई नहीं है ।वहीं डिस्पेंसरी के मेडिकल स्टोर में दवाई वितरित कर रहे अस्पताल के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से बात की गई तो उनका कहना था कि यहां डॉक्टर तो नहीं है।उनकी गैरमौजूदगी में अगर कोई मरीज या उनके परिजन दवाई की पर्ची बनवा कर लाते हैं तो वह उनको दवाई देने का काम अवशय करते हैं।आपको बता दें कि जब यह मामला बल्लभगढ़ एसएमओ डॉ मानसिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने डिस्पेंसरी में डॉक्टर की समस्या को लेकर अपने आला अधिकारियों से भी बात की। साथ ही उन्होंने डिस्पेंसरी जाकर वहां का मुआयना भी किया।एसएमओ ने डिस्पेंसरी में आए मरीजों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और उन्हें जल्द ही उनकी समस्या के समाधान होने का आश्वासन भी दिया। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि यहां तैनात डॉक्टर साहिबा अनुबंध पर काम कर रही थी लेकिन 31 मार्च को उनका अनुबंध खत्म हो गया जिसके बाद वह यहां से काम छोड़ कर चली गई है लेकिन फिलहाल आचार संहिता लगी होने के चलते कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पा रही है उनकी मानें तो जल्द ही इस डिस्पेंसरी में किसी डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी ।अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिरकार कब तक इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर की समस्या का समाधान हो पाता है या फिर यूं ही इलाज की आस में यहां आने वाले लोगों को भटकते ही रहना होगा।
युवा जेजेपी नेता डॉ. जसविंदर खैहरा ने घर पर लगाया झंडा, “सेल्फी विथ चाबी” अभियान को दिया समर्थन
Rewari: सिविल अस्पताल की खामियों पर भड़की स्वास्थ्य विभाग की टीम, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब ऐसे होगी सफाई, ये है सरकार का नया प्लान?
पानीपत: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मोर्चरी का फ्रीजर खराब होने से नवविवाहिता का शव हुआ खराब...
आर्टेमिस अस्पताल में महिला कर्मचारी से असिस्टेंट मैनेजर ने मारपीट कर किया अभद्र व्यवहार
फरीदाबाद में CM फ्लाइंग का फर्जी क्लीनिक पर छापा, बिना डिग्री डॉक्टर बेच रहा था गर्भपात व...
अब बिना रुके कटेगा टोल, आज से 'बैरियर फ्री' हुआ हरियाणा का यह पहला हाईटेक टोल प्लाजा
हरियाणा में बिना मंजूरी नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम...धरना-प्रदर्शन से पहले अनुमति जरूरी, राव...
जरूरी खबर ; हरियाणा में जमीन की अदला-बदली पर सख्ती, अब सरकार की मंजूरी के बिना नहीं होगा काम...
चानौत गांव में चल रहे धरना कमेटी व महिपाल ढांडा के बीच चली 2 दौर की वार्ता रही विफल, मांगों पर अड़े...
USD $
26/06/2026 00:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से मन में चल रही किसी उलझन का समाधान मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर कोई नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते आज किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा बाद में हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार में कोई नई दिशा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात पाने में दोस्त मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज बातचीत से खत्म हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत रहेगी। परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes