Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2025 08:50 AM

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह का दो दिन पहले सोमवार को निधन हो गया। निधन की खबर सुनते उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना के खन्ना क्षेत्र के गांव में हुआ था।
हरियाणा डेस्क : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह का दो दिन पहले सोमवार को निधन हो गया। निधन की खबर सुनते उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना के खन्ना क्षेत्र के गांव में हुआ था। भारतीय सिनेमा के ही-मैन करोड़ों दिलों की धड़कन और सादगी की मिसाल थे। धर्मेंद्र सिंह सोनीपत से भावनात्मक जुड़ाव था जिस कारण उनके निधन से यहां के लोग बड़े ही मायूस हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन ने 23 फरवरी 2018 को सोनीपत के मुरथल में गरम धरम ढाबे का उद्घाटन कर ढाबा चेन की शुरुआत की थी। बेशक अब यह ढाबा बंद हो चुका है, लेकिन लोगों में धर्मेद्र की यादें अब भी वैसी ही ताजी हैं। वहीं साल 1954-55 के दौरान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने पानीपत जिले के समालखा में बिजली विभाग में कुछ महीनों तक नौकरी की थी। यही समय उनके हरियाणा से जुड़ाव की पहली कड़ी बना, जिसे वे हमेशा विशेष रूप से याद करते रहे। अभिनेता के राजनीतिक जीवन के दौरान भी उनका हरियाणा से नाता लगातार मजबूत होता गया। बीकानेर से सांसद रहने के दौरान वे कई बार हरियाणा आए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)