मिल कर्मचारी से बाइक व नगदी छीनकर ले जाने के वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2020 01:06 PM

accused arrested for taking away bike and cash from mill worker

सदर थाना पुलिस ने तालु-धनाना के बीच सड़क पर तिगड़ाना निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे बाइक, मोबाइल व नगदी छीनने के मामले...

भिवानी : सदर थाना पुलिस ने तालु-धनाना के बीच सड़क पर तिगड़ाना निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे बाइक, मोबाइल व नगदी छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जहां से अदालती कार्रवाई के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मारपीट व छीना झपटी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

ये था मामला
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि चार अगस्त की रात को तिगड़ाना निवासी दिनेश हांसी मिल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था, जब वह तालु-धनाना के बीच सड़क मार्ग पर पहुंचा तो वहां दो बाइकों पर सवार होकर आए युवक उसके साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल व रुपए छीनकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरु करते हुए मुंढाल चौकी पुलिस एएसआई विरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ दादरी जिले के गांव कासनी निवासी शौकीन, बॉबी व अजय को कासनी बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!