मकान पर जबरन कब्जा करने के मामले में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2019 11:50 AM

accused accused of forcible occupation of house arrested

कीॢत नगर स्थित एक मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर कब्जा करने की नीयत से अंदर घुसने व मकान पर काबिज व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त आरोपी खरक कलां निवासी

भिवानी (वजीर): कीॢत नगर स्थित एक मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर कब्जा करने की नीयत से अंदर घुसने व मकान पर काबिज व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त आरोपी खरक कलां निवासी टीनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अदालत के पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

दिनेश सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी दुर्गा पैलेस, हांसी रोड दुर्गा पैलेस निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कीॢत नगर में एक मकान 28 मई 2016 को खरीद करने का सौदा किया था। जिसकी तमाम रकम उसने विक्रेता को अदा कर दी और विक्रेता ने उसे मकान का कब्जा संभाल दिया। उसी दिन से उक्त मकान पर काबिज चला आ रहा था। इसके बाद मनोज, बसंत व कर्ण सिंह ने उसके मकान पर कब्जा करने की धमकी दी और कब्जा करने पर आमादा हो गए।


इसके बाद उसने एक दिवानी मुकद्दमा दिनेश सिंहबनाम मनोज कुमार अदालत दिवानी भिवानी में दायर किया। जिसमें पेशी 11-जून 2019 निश्चित थी उस दिन अदालत ने लोकल कमिश्नर नियुक्त किया। लोकल कमिश्नर ने उसी दिन मौका पर जाकर मकान मुतनाजा का मुलहाजा किया था और मौका के फोटोग्राफ्स उतारे। लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद 12-जून 2019 को ही अदालत दिवानी द्वारा आरोपित के विरूद्ध स्टेआर्डर जारी किया गया । 14 जून को करीब 11 बजे वह उक्त मकान को सम्भालने गया तो उसने देखा कि उक्त आरोपित मनोज कुमार अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस हुए थे उसने देखा तो मकान के अंदर के कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। उसने आरोपियों को ताले तोडऩे के लिए मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!