बहादुरगढ़ में मीथेन गैस लीक होने से हादसा: 4 श्रमिकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2022 04:28 PM

accident due to gas leak in the company condition of two critical

बहादुरगढ़ में रोहद फैक्टरी एरिया में बड़ा हादसा हुआ है।  बुधवार की दोपहर एक कंपनी में मीथेन गैस का रिसाव होने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी कंपनी के वेस्ट टैंक की सफाई करने में जुटे थे। हादसे का शिकार हुए 2 अन्य

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में रोहद फैक्टरी एरिया में बड़ा हादसा हुआ है।  बुधवार की दोपहर एक कंपनी में मीथेन गैस का रिसाव होने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी कंपनी के वेस्ट टैंक की सफाई करने में जुटे थे। हादसे का शिकार हुए 2 अन्य श्रमिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के गांव रोहद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में दिल्ली के पटेल नगर निवासी हितेश नामक शख्स ने एयरोफ्लेस सीलिंग मटीरियल मेन्युफेक्चरिंग नाम से कंपनी खोली हुई है। कंपनी में इंजन की गैस किट बनाई जाती है। कंपनी में ही सफाई के लिए कई वेस्ट टैंक बनाए गए हैं। बुधवार की दोपहर कुछ कर्मचारी वेस्ट टैंक की सफाई में जुटे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई और उसकी चपेट में 6 कर्मचारी आ गए। जैसे ही गैस लीक हुई कर्मचारी अचेत होकर गिरने लगे। आनन-फानन में कर्मचारियों को बहादुरगढ़ के ही जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक 4 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

मरने वालों में UP के तिहार निवासी राजबीर, नवाबगंज के मदिरापुर निवासी अजय कुमार, शाहजहांपुर जिला निवासी जगतपाल व बाराबंकी निवासी प्रकाश शामिल हैं। UP के ही मयंक और विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!