हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित 3 लोगों की हुई मौत (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2022 01:48 PM

गोहाना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गोहाना बरोदा रोड़ पर कार ने बाइक को टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गोहाना बरोदा रोड़ पर कार ने बाइक को टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गांव खानपुर खुर्द के रूप में हुई है। मृतकों में पति-पत्नी व एक मृतक की भाभी थी, जो कल देर शाम गोहाना से बाइक पर अपने गांव वापस जा रहे थे कि रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।   

मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि तीनों महनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा चलाते आ रहे थे। ग्रामीणों  ने अब मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास हाइवे के बनाने का काम चल रहा है जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। प्रशासन से कई बार कहने के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं मामले की जांच कर रहे एसएचओ बदन सिंह ने बताया कि कल देर रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!