हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2021 02:27 PM

झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर एक भीषण सड़क सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया...

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर एक भीषण सड़क सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजबीर पुत्र रघुबीर सिंह निवासी याकूबपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गांव लाड़पुर का रहने वाला 18 वर्षीय अमन पुत्र रमेश व याकूबपुर का राजबीर अपनी दो अलग-अलग मोटरसाईकिलों पर सवार होकर फरूखनगर से याकूबपुर के लिए निकले थे। बीच रास्ते इन दोनों की मोटरसाईकिलें अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में जहां राजबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार मुहैया कराए जाने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने हादसे में मौत का ग्रास बने राजबीर के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!