भिवानी में खौफनाक मंजर, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर; भयानक आग लगने से मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 25 Jun, 2026 12:31 PM

horrific scene in bhiwani tractor overturns while trying to save a biker

हरियाणा के भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बवानी खेड़ा क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन युवक सवार थे जो कि राजस्थान जा...

भिवानी : हरियाणा के भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बवानी खेड़ा क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन युवक सवार थे जो कि राजस्थान जा रहे थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने आ गई। मोटरसाइकिल सवार को टक्कर से बचाने के लिए चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली  पलटने के बाद  आग भड़क उठी। हालांकि ट्रैक्टर में सवार तीनों युवक समय रहते कूद गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इधर की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बवानी खेड़ा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!