अटकलों पर अभय चौटाला ने लगाया विराम, कहा-धोखेबाजों से हाथ मिलाने का सवाल नहीं

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2019 11:07 AM

abhay chautala takes a break on speculation of being united

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से इनैलो व जजपा के एकजुट होने की अपील के पश्चात इनैलो नेता व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धोखा देने वाले लोगों के साथ हाथ मिलाने का

सिरसा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से इनैलो व जजपा के एकजुट होने की अपील के पश्चात इनैलो नेता व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धोखा देने वाले लोगों के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। अब इस तरह की चर्चाएं बंद हो जानी चाहिएं।

उन्होंने इनैलो से किनारा करने वाले विधायकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मक्खन सिंगला, रामचंद्र कम्बोज, बलवान दौलतपुरिया सरीखे लोगों को घरों से बुलाकर टिकट दिया और लोकदल ने विधायक बनाया। वह शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री भागीराम व पार्टी जिलाध्यक्ष पदम जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे। अभय सिंह ने इस दौरान कहा कि इनैलो की ओर से इस बार 25 सितम्बर को स्व.चौ.देवीलाल का जन्मदिवस सम्मान समारोह के रूप में कैथल में मनाया जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में लोकदल के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। अभय चौटाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में नशे का करोबार तेजी से फैल रहा है और इसको चलाने वाले लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि इनैलो के सत्ता में आने पर सख्त कानून बनाकर नशे को समाप्त किया जाएगा वहीं नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी को कुछ स्वार्थी लोगों ने छोड़ा है जिन्हें कभी भी वापिस पार्टी में नहीं लिया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!