AAP-Congress में गठबंधन की डील पक्की, हरियाणा की ये सीट AAP के खाते में

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Feb, 2024 11:52 AM

aap congress alliance deal confirmed

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की डील पक्की हो गई है। दोनों पार्टियों ने तय किया है कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहिए।

चंडीगढ़ : प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की डील पक्की हो गई है। दोनों पार्टियों ने तय किया है कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट देने पर सहमति जताई है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस आप (AAP) को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दे सकती है। बाकी अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार जीती थी भाजपा

बताया जा रहा है कि यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, 1977 से कांग्रेस इस सीट को हमेशा जीतती रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 में भी भाजपा की टिकट से जीत कर नायब सैनी यहां से सांसद बने हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!