आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता वाल्मीकि ने विरोधियों पर जमकर साधा निशाना

Edited By Vivek Rai, Updated: 16 Jun, 2022 05:51 PM

aap candidate sunita valmiki targeted the opponent fiercely

हरियाणा में आगामी 19 जून को निकाय चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने को लेकर काम कर रही है।

गन्नौर(सन्नी मलिक): हरियाणा में आगामी 19 जून को निकाय चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने को लेकर काम कर रही है। वही सोनीपत के गन्नौर में भी निकाय चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वाल्मीकि लगातार जनता के बीच में जाकर अन्य पार्टियों पर निशाना साध रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस से तो उनका मन पहले ही भर चुका था और अब वह आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के तौर पर देख रही है, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि आगामी 19 जून को आम आदमी पार्टी की इस छोटी सी कार्यकर्ता को गन्नौर की जनता उनका साथ देगी और चेयरमैन पद के लिए उनके पक्ष में वोट करेगी ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!