FCI अधिकारियों से मिली आढ़ती एसोसिएशन, मांगों को लेकर सहमति बनने पर जताई संतुष्टि
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 27 Sep, 2022 06:10 PM

आढ़तियों ने प्रति क्विंटल 46 रुपए कमीशन को बढ़ाकर वापस ढाई प्रतिशत करने को लेकर भी बात की। केंद्रीय अधिकारियों ने आढ़तियों की तमाम मांगों को लेकर आश्वासन दिया है।
दिल्ली(कमल कंसल): पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे प्रदेश के आढ़तियों ने दिल्ली में एफसीआई के अधिकारियों से मुलाकात की। राजधानी में केंद्रीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आढ़तियों की लगभग सभी मांगो को लेकर सहमति बन गई है। इस दौरान आढ़तियों ने प्रति क्विंटल 46 रुपए कमीशन को बढ़ाकर वापस ढाई प्रतिशत करने को लेकर भी बात की। केंद्रीय अधिकारियों ने आढ़तियों की तमाम मांगों को लेकर आश्वासन दिया है। आढ़तियों ने कहा कि हम सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैं और मंडियों में फसल खरीद शुरु कर रहे हैं।
सैलर एसोसिएशन ने भी अपनी मांगों को लेकर कराया अवगत
एफसीआई के चेयरमैन के साथ मुलाकात करने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि आढ़त बढ़ाने समेत पिछले कई दिनों से प्रदेश में हड़ताल की जा रही थी। उन्होंने बताया कि एफसीआई के चेयरमैन ने कहा कि आढ़त को बढ़ाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसी के साथ ई-पोर्टल को लेकर भी आढ़तियों को आश्वासन दिया गया है। बता दें कि आढ़ती एसोसिएशन के साथ ही सैलर एसोसिएशन ने भी केंद्रीय अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर बात की।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

भगवंत मान वीडियो विवाद: "बड़े साहब" के दबाव में बनाई फर्जी रिपोर्ट, पंजाब के दो वरिष्ठ अधिकारियों...

Haryana Government: हरियाणा के ग्रुप-D कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कॉमन कैडर को लेकर...

हैफड अधिकारियों की मर्जी के चलते राइस मिलर हुए परेशान, डॉक्टर अरविंद शर्मा से दोबारा मिलकर बताएंगे...

CM सैनी के हस्तक्षेप और तरुण भंडारी की पहल से उत्तराखंड विवाद का समाधान,पांवटा साहिब में सिख...

32 साल का इंतजार हुआ खत्म : हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर बनी सहमति, अमित शाह की मौजूदगी...

रिश्वत मांगना पड़ा भारी: फतेहाबाद में घूस लेते हुए HKRN कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार...ACB ने ट्रैप...

टोहाना में रिश्वत लेते पकड़ा SI भेजा जेल, 72 हजार मांगे... 35 हजार में सौदा हुआ था तय

Manisha Death Case : न्याय की मांग को लेकर निकले मनीषा के पिता को पुलिस ने रोका, गांव में ही धरने...

हांसी नगर परिषद में रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार, बिल पास करवाने के नाम पर मांगी थी घूस, XEN भी फंसा

मर्रोली गांव के सरपंच पर जमीन पर कब्जे से लेकर करोड़ों रूपये के गबन का आरोप, ग्रामीणों ने की...