बंद कमरे में दोस्त के साथ स्मैक पीते पकड़ी गई युवती, गिरफ्तार(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Oct, 2018 09:50 AM

फतेहाबाद के रामदासिया मोहल्ला में एक घर से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एक लड़की को स्मैक पीते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की किराये के उक्त मकान में अपने एक दोस्त के साथ....

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के रामदासिया मोहल्ला में एक घर से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एक लड़की को स्मैक पीते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की किराये के उक्त मकान में अपने एक दोस्त के साथ स्मैक पी रही थी। दरअसल, जिस मकान में लड़का-लड़की स्मैक पी रहे थे उस मकान मालकिन को इस संबंध में जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। 
PunjabKesari
मकान मालकिन की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर रेड की तो लड़का-लड़की स्मैक पीेते हुए मिले लेकिन पुलिस को देखते ही लड़का मौके से फरार होने में कामयाब हो गया जबकि लड़की पुलिस के हत्थे चढ़ गई। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस को आरोपी लड़की के कब्जे से 2 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी लड़की व लड़के के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!