DGP ओ.पी. सिंह को देर रात आई मिस्ड कॉल से शुरू हुई नई सामाजिक मुहिम, जानिए क्या है खास

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2025 11:04 AM

a late night missed call to dgp o p singh sparked a new social campaign

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) ओ.पी. सिंह ने हाल ही में एक ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसने पुलिस प्रशासन की पारम्परिक छवि को संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव के नए रंग में रंग दिया है

चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) ओ.पी. सिंह ने हाल ही में एक ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसने पुलिस प्रशासन की पारम्परिक छवि को संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव के नए रंग में रंग दिया है। देर रात एक अज्ञात नंबर से आई मिस्ड कॉल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्वयं उस नंबर पर कॉल की और सामने वाले व्यक्ति की कुशलक्षेम पूछी। बातचीत में पता चला कि कॉल गलती से एक छोटे बच्चे द्वारा की गई थी। लेकिन इस मामूली घटना को डी.जी.पी. सिंह ने एक बड़े सामाजिक संदेश में बदल दिया।

उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल फोन के मानसिक व शारीरिक हानियों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के मस्तिष्क पर स्क्रीन टाइम के नकारात्मक प्रभावों को दशनि वाला एक महत्वपूर्ण वीडियो भी सांझा किया। साथ ही वीडियो का सरल हिंदी सारांश भेजकर यह सुनिश्चित किया कि समाज के हर वर्ग को यह जानकारी सहजता से समझ में आ सके। डी.जी.पी. ने इस घटना को अपने आधिकारिक 'एक्स' हँडल पर सांझा करते हुए प्रदेश के सभी माता-पिता से अपील की अपने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखिए, उन्हें प्रकृति और खेलकूद से जोड़िए।

यह कदम हरियाणा पुलिस के उस नए पुलिसिंग मॉडल की झलक देता है जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और मानवीय संबंधों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डी. जी.पी. की इस पहल ने पुलिस प्रशासन में जनता से सोधे संवाद और सहानुभूति की भावना को और मजबूत किया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने डी.जी.पी. के इस प्रयास को जनता-केंद्रित पुलिसिंग का उम्दा उदाहरण बताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे नेतृत्वकारी कदम समाज और पुलिस के बीच भरोसे की नई नींव रख रहे हैं। यह घटना न केवल एक मानवीय प्रसंग है बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि हरियाणा पुलिस अब विजन 2025 के अनुरूप हर नागरिक की सुरक्षा व जागरूकता को समान प्राथमिकता दे रही है। डी.जी.पी. ओ. पी. सिंह की यह छोटी सी पहल राज्य में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने जा रही है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!