दयालु योजना: हरियाणा के 5794 लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने जारी की 217 करोड़ रुपए की राशि

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jan, 2026 09:41 AM

a great gift for 5794 beneficiaries in haryana

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु) के 5794 लाभार्थियों के खाते में 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

चंडीगढ़ (बंसल) : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु) के 5794 लाभार्थियों के खाते में 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की। अब तक इस योजना के तहत 49,998 लाभार्थियों को 1881.355 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 में सुधार किया गया है। 

योजना के लाभार्थियों का मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीधे परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया गया है। इससे अब मृत्यु प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण, पी.पी.पी. डाटा से आसानी से सत्यापित किया जा सकेगा। इससे योजना में पूर्ण रूप से पारदर्शिता आएगी और वास्तविक रूप से ही लाभार्थियों के परिवारों को लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। सैनी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जन सहायक हैल्प मी मोबाइल एप भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में सीधे डी.बी.टी. से समय पर भेजी जा रही है। 

इसके अलावा एप से आवेदनकर्त्ता योजना और अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकता है। यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा योजना है जो नागरिकों को त्वरित लाभ देने के लिए क्रियान्वित की गई है। इस योजना में परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है। उन परिवारों को दुर्घटना के 90 दिन के अंदर पोर्टल पर सहायता के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत दुर्घटना में स्थायी रूप से दिव्यांग होने या मृत्यु होने पर 1 लाख से 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!