गेमिंग कंपनी बना ठग ने करनालवासियों को लगाया 1 करोड़ का चूना, विदेश भागने से पहले पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2025 03:08 PM

a fraudster posing as a gaming company duped karnal residents of rs 1 crore

करनाल पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने इस शातिर ठग को मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये शातिर ठग करनाल के लोगों के करीब 1 करोड़ से ज्यादा रुपए ठग चुका था।

करनाल : करनाल पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने इस शातिर ठग को मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये शातिर ठग करनाल के लोगों के करीब 1 करोड़ से ज्यादा रुपए ठग चुका था।

दरअसल पुलिस की गिरफ्त में बैठा ये आरोपी अमित है जो कि यूपी का रहने वाला है। इसने एक गेमिंग कंपनी बनाई और लोगों को अपने साथ जोड़कर कहा कि इसमें पैसे लगाओ, जल्दी ही 30 प्रतिशत का मुनाफा हो जाएगा। जिसके बाद लोगों ने पैसा लगाया।  शुरू में थोड़े थोड़े पैसे ये देता रहा, लेकिन जब करनाल के लोगों के करीब 70 लाख रुपए कंपनी में जमा हो गए तो ये कहकर ये रफूचक्कर हो गया कि उस गेमिंग ऐप में कोई टेक्निकल  ग्लिस्च आ गया, जिससे लोगों का पैसा डूब गया। 

कुछ समय के बाद ये फिर आया और बोला कि मैं एक नया कॉइन लेकर आया हूं। इसमें पैसे लगाओ, पैसे का काफी मुनाफा होगा। पिछले कुछ पैसे भी एडजेस्ट कर दूंगा, लोगों ने फिर पैसे लगाए। इस बार भी जब 30, 40 लाख और लोगों ने इन्वेस्ट कर दिए तो ये वही टेक्निकल ग्लिच का बहाना बताकर फरार हो गया। इससे कोई संपर्क करता तो ये जवाब ना देता। लोगों ने पुलिस में शिकायत दी और पुलिस ने इसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये विदेश भागने की फिराक में था। इसने करीब 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है और जो पैसे ठगे वो अपने साथियों में बांट लिए थे। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है। अब इसका 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया और इससे गहनता से पूछताछ होगी। इसके बाकी साथियों तक पहुंचा जाएगा और इससे रिकवरी की जाएगी। पुलिस अपील करती है कि थोड़े से लालच में ना आएं और ऐसे ठगों से बचकर रहें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!