सिरसा से तीसरे दिन भी पंचकूला के लिए बस हुई रवाना, पहले से ज्यादा दिखी सवारियां

Edited By vinod kumar, Updated: 17 May, 2020 04:34 PM

a bus left for panchkula on the third day from sirsa

हरियाणा के सिरसा जिला से तीसरे दिन भी पंचकूला के लिए एक बस रवाना हुई, जिसमें आज पहले दो दिनों के मुकाबले में ज्यादा सवारियां देखने को मिली। आज सिरसा से 27 सवारियां पंचकूला के लिए रवाना हुई। सवारियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई थी।

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के सिरसा जिला से तीसरे दिन भी पंचकूला के लिए एक बस रवाना हुई, जिसमें आज पहले दो दिनों के मुकाबले में ज्यादा सवारियां देखने को मिली। आज सिरसा से 27 सवारियां पंचकूला के लिए रवाना हुई। सवारियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई थी।

सिरसा से पंचकूला जाने वाली बस के लिए 27 सवारियों ने अपने टिकट बुक करवाई थी, जिसमें ज्यादातर सवारियों में सरकारी कर्मचारी शामिल है, जो आज पंचकूला पहुंचने के बाद कल सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। लॉकडाउन से पहले ये कर्मचारी सिरसा अपने घर आए हुए थे।

बस में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए सीटों पर क्रॉस के निशान बनाए गए थे। क्रॉस का निशान लगी सीटों पर किसी भी सवारी को बैठने की इजाजत नहीं थी। इस तरह से बस में सोशल डिस्टेंस मैनेज किया गया था। 30 सवारियों के बैठने की बस में सुविधा थी। बस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया, जबकि सवारियों की थर्मल स्कैनिंग करवाई गई।

इस बारे जानकारी देते हुए रोडवेज अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बस को सैनिटाइज किया गया है। यह बस सिरसा से रवाना होकर सीधे पंचकूला पहुंचेगी। रास्ते में एक भी स्टॉपेज नहीं रखा गया है। बस में बैठने वाली सवारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यही बस कल सुबह सैनिटाइज होकर पंचकूला से वापस सिरसा के लिए रवाना होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!