ATM कार्ड का क्लोन तैयार निकाले 91 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2020 12:47 PM

91 thousand rupees ready to clone atm card police engaged in investigation

दादरी जिले के गांव डुडीवाला निवासी एक व्यक्ति के हांसी गेट स्थित आंध्रा बैंक खाते से धोखाधड़ी कर हजारों रुपए निकाल लिए। उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे चोरी करने का मामला दर्ज ...

भिवानी : दादरी जिले के गांव डुडीवाला निवासी एक व्यक्ति के हांसी गेट स्थित आंध्रा बैंक खाते से धोखाधड़ी कर हजारों रुपए निकाल लिए। उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे चोरी करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में डुडीवाला निवासी चंद्रमण ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका भिवानी के हांसी गेट स्थित आंध्रा बैंक में खाता है। उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाते से  91 हजार रुपए निकाल लिए जबकि एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक उसके पास ही थी। इसके  बावजूद उसके खाते से पैसे निकाल लिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!