70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या, चाय की दुकान चलाता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Sep, 2020 11:44 AM

70 year old man strangled to death deceased used to run tea shop

चरखी दादरी जिले के गांव लांबा में कल रात 70 वर्षीय बुजुर्ग रिसाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग रिसाल गांव के बस स्टैंड पर चाय कि दुकान चलाता ...

चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के गांव लांबा में कल रात 70 वर्षीय बुजुर्ग रिसाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग रिसाल गांव के बस स्टैंड पर चाय कि दुकान चलाता था। ग्रामीणों ने हत्या को लेकर बवाल काटा और पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे। वहीं चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल के दौरान यह तीसरा हादसा है। इससे पहले भी दो मर्डर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। इसको लेकर हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे यहां चौकी खोली जाए। विधायक सोमवीर सांगवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा का कहना है कि पुलिस अपना कार्य कर रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले भी दो मर्डर हो चुके हैं। उन पर भी पुलिस अपना कार्य कर रही है। 

मृतक के पुत्र सोमवीर ने बताया कि मेरे पिताजी गांव के बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाते हैं और रात को दुकान में ही सोते हैं, हमें किसी पर कोई शक नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन से मांग  हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!