तीखे हो रहे कोरोना के तेवर, 6 नए केस आए सामने

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2025 04:47 PM

6 new case of covid19 found in gurgaon

कोरोना के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना केसों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित होने लगा है। आज जारी किए गए कोविड बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने 6 नए कोविड संक्रमितों की पुष्टि की है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): कोरोना के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना केसों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित होने लगा है। आज जारी किए गए कोविड बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने 6 नए कोविड संक्रमितों की पुष्टि की है। अब जिले में कुल 23 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब तक जिले में 40 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 17 ठीक हो चुके हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज जिले में सामने आए 6 नए केसों में दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। इसमें 28 वर्षीय युवक पानी से गांव अकलीमपुर आया है, जबकि एक 18 वर्षीय युवक गोवा से ग्वाल पहाड़ी आया है।  वहीं, सेक्टर-15 में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-5 के 35 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-57 की 27 वर्षीय युवती और सेक्टर-14 की 23 वर्षीय युवती की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इन सभी में माइल्ड सिम्टम्स मिलने के बाद होम आइसोलेट किया गया है। आज स्वास्थ्य विभाग ने 191 मरीजों में कोविड के सिम्टम्स मिलने के बाद उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!