Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Sep, 2025 05:28 PM

अब प्रदेश में स्थापित होने वाले नए वीटा बूथों में से 50 प्रतिशत बूथ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश में स्थापित होने वाले नए वीटा बूथों में से 50 प्रतिशत बूथ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सहकारिता विभाग की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बूथों के लिए स्थान जल्द तय किए जाएंगे और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अलॉटमेंट किया जाएगा।
सीएम ने अधिकारियों को महिला सीएम पैक्स के गठन और संचालन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि इससे ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी सहकारी बैंकों को आधुनिक आईटी सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं को पारदर्शी व समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)