"रुपये सुबह 10 बजे तक दे देना नहीं तो अच्छा नहीं होगा” हांसी में व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2025 01:42 PM

50 lakh ransom demanded from a businessman in hansi

हांसी में वीरवार शाम फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली-हिसार हाईवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित ग्रीन वैली मार्किट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कपड़ों के शोरूम में दो बाइक सवार

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में वीरवार शाम फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली-हिसार हाईवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित ग्रीन वैली मार्किट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कपड़ों के शोरूम में दो बाइक सवार युवकों में से एक ने घुसकर 50 लाख रुपए की फिरौती की धमकी दी। यह घटना बुधवार रात लगभग 7:57 बजे की है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह शोरूम TQS कंपनी का है, घटना के समय स्टाफ मौजूद था। घटना के दौरान एक युवक शोरूम के अंदर आया और उसने कपड़ों के बारे में पूछा। फिर बाहर आकर बाइक पर बैठे युवक से फ़ोन मांगा।

इसके बाद युवक फिर अंदर आया और वहां एक धमकी भरी पर्ची फेंकी, जिस पर लिखा था "गोलू भीम नगरिया 50 लाख रुपए सुबह 10 बजे तक पहुंचा दो। इसे मजाक मत समझना, नहीं तो 10 बजे के बाद खुद ही पता चल जाएगा।पर्ची पर मोबाईल नंबर भी लिखा हुआ है ” पर्ची छोड़ने के बाद युवक ने अंदर बैठे स्टाफ को आवाज दे कर भी कहा कि 50 लाख का प्रबन्ध कर देना और इस बात को मजाक में बिल्कुल भी ना लेना। बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

दोनों युवक इतने बेखौफ थे कि खुले चेहरे से ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शोरूम और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके का मुआयना किया।


घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रीन वैली मार्केट में फिरौती की सूचना मिली थी। जिस पर वह मौके का मुआयना कर रहे हैं। और सीसीटीवी फुटेज आदि संभाल कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!