करनाल में बुजुर्ग को घर बुला नशीली ड्रिंक देकर किया बेहोश, वीडियो बना मांगे 5 लाख, फिर जो हुआ...

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2025 11:07 AM

5 women arrested in honeytrap case in karnal

हरियाणा के करनाल में बुजुर्ग कपड़ा दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

करनाल : हरियाणा के करनाल में बुजुर्ग कपड़ा दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने उसे नौकरी के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए की मांग की। 

दरअसल एक बुजुर्ग व्यक्ति की कपड़े दुकान है। उसके पास महिला सामान लेने जाती थी, तो वो महिला उस व्यक्ति के संपर्क में थी। वहीं महिला उस बुजुर्ग को बोलती है कि हमारी एक जानकारी में लड़की है आप उसको दुकान पर काम पर रख लो, तो उस बुजुर्ग ने कहा कि आप उसे दुकान पर भेज देना हम काम देख लेंगे, जिसके बाद महिला ने कहा कि आप हमारे घर आ जाना। जब बुजुर्ग उनके घर गया तो महिला ने उसको पानी में मिलाकर कुछ पीला दिया। बुजुर्ग बेहोश हो गया और उसके बाद उसका एक वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

महिलाओं ने 5 लाख रुपए मांगे और उसके बाद 1.5 लाख रुपए में बात हुई। पहले महिलाओं को 30 हजार रुपए दिए गए, उसके बाद 50 हजार रुपए जब और दे रहे थे तो 3 महिलाओं को पुलिस ने 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब उनको रिमांड पर लिया गया तो उसके बाद 2 और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अभी एक और महिला को और गिरफ्तार करना बाकी है। ये महिलाओं की पहली वारदात थी जिसमें महिला हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए बुजुर्ग को फंसा रही थी। अभी पुलिस पूछताछ करेगी और बाकी महिला आरोपियों से पैसे बरामद करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!