शराब की चलती भट्ठी, 40 लीटर लाहन व नाजायज शराब बरामद, व्यक्ति काबू

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2022 09:39 AM

40 liters of lahan and illegitimate liquor recovered person under control

गढ़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेवर गांव में एक मकान में छापेमारी कर शराब की चलती भट्ठी, 40 लीटर लाहन व डेढ़ बोतल नाजायज शराब बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है।

नरवाना: गढ़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेवर गांव में एक मकान में छापेमारी कर शराब की चलती भट्ठी, 40 लीटर लाहन व डेढ़ बोतल नाजायज शराब बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है।

जानकारी के अनुसार गढ़ी थाना पुलिस ने रेवर गांव निवासी रिंकू को उस समय काबू कर लिया जब वह अपने मकान के बाहर खुले आंगन में शराब की भट्ठी चला कर नाजायज शराब बना रहा था। पुलिस ने मौके से शराब की चलती भट्ठी, 40 लीटर लाहन व डेढ़ बोतल नाजायज शराब बरामद की और उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में गढ़ी थाना पुलिस ने रिंकू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!