पिस्तौल के बल पर आढ़ती के मुनीम से 4.10 लाख की लूट

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2019 04:45 PM

जिलेभर में चोरी, हत्या व लूट की वारदातों का ग्राफ आए दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, पुलिस वारदातों पर रोक लगाने की बजाय घटना घट जाने के बाद मामले को सुलझाकर वाह-वाही बटोरने

करनाल (काम्बोज): जिलेभर में चोरी, हत्या व लूट की वारदातों का ग्राफ आए दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, पुलिस वारदातों पर रोक लगाने की बजाय घटना घट जाने के बाद मामले को सुलझाकर वाह-वाही बटोरने में लगी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अनाजमंडी स्थित ओमप्रकाश एंड कृष्ण लाल आढ़ती की दुकान से 3 बदमाश बंदूक के बल पर मुनीम से 4 लाख 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आढ़ती की दुकान के बाहर करीब 12 बजे बाइक सवार 3 युवक आए।

जो दुकान के बाहर बने बरामदे में आकर खड़े हो गए। उस समय हल्की बारिश चल रही थी। दोपहर 12 से करीब 3 बजे तक तीनों बदमाश वहीं खड़े रहे। 3 बजे 2 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और मुनीम अरुण की कनपटी पर पिस्तौल रखकर लॉकर से सारे पैसे निकालने को कहा। जान से डर से मुनीम ने 4 लाख 10 हजार रुपए निकालकर बदमाशों को दे दिए। पैसे लेकर तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मंडी आढ़तियों में हड़कम्प मच गया और लोगों की भीड़ दुकान पर इक_ा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।  

पुलिस की 4 टीमें गठित 
लूट की घटना के बाद एस.पी. द्वारा 4 टीमें गठित कर दी गई हैं जिसमें सी.आई.ए.-वन की टीम, सी.आई.ए.-2 की टीम व सी.आई.ए.-3 की टीम व सिटी थाना की टीम। इन सभी चारों टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीमें हरियाणा के साथ-साथ यू.पी., पंजाब में भी छापेमारी कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। वहीं, वारदात के तुरंत बाद करनाल डी.एस.पी. राजीव कुमार, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर वीरेंद्र सैनी, सिटी एस.एच.ओ. हरजिंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।  

सी.सी.टी.वी. में कैद हुए बदमाश
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों की तस्वीरें आसपास की दुकानों में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई हैं। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच के लिए डी.वी.आर. को कब्जे में ले लिया है। सी.सी.टी.वी. फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की जा रही है।  

पिछले एक महीने में लूट की करीब 10 वारदातें आईं सामने 
इंद्री रोड स्थित गांव समोरा के पास ट्रक चालक से बंदूक के बल पर लूट, नमस्ते चौक स्थित पैट्रोल पम्प पर लूट, घरौंडा स्थित राणा पैट्रोल पम्प से लूट, चौधरी कालोनी स्थित लूट के बाद हत्या सहित कई वारदातें सामने आई हैं। दिन-दिहाड़े लूट की वारदातों से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पैट्रोल पम्पों पर लूट की वारदात को सुलझाए पुलिस को 12 घंटे ही हुए थे कि एक और लूट की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है।  

क्या कहते हैं डी.एस.पी. 
डी.एस.पी. राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में 4 टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!