अब मरीजों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार...हरियाणा में जल्द होगी 350 डॉक्टरों की भर्ती, यहां किए जाएंगे तैनात

Edited By Harman, Updated: 21 Aug, 2026 03:20 PM

350 doctors will soon be recruited in haryana

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) रोहतक में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। सरकार ने पीजीआई प्रशासन को डॉक्टरों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) रोहतक में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। सरकार ने पीजीआई प्रशासन को डॉक्टरों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी।

पीजीआई के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीजीआई में करीब 350 पद खाली हैं, जिनमें ग्रुप ए और ग्रुप बी के पद भी शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो और उन्हें अच्छी सुविधा मिले ।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के बाद से पीजीआई में नियमित तौर पर डॉक्टरों की भर्ती नहीं हुई है। अब 15 अगस्त को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 24 अगस्त को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के निर्देशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में खाली पदों, भर्ती प्रक्रिया और डॉक्टरों की आवश्यकता को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल सहित संस्थान के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि नई भर्तियों से पीजीआई में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!