सिरसा के कालांवाली में नशे की ओवरडोज के कारण 3 लोगों की मौत, मृतकों में एक निवर्तमान पंच भी शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2022 11:08 AM

3 people died due to drug overdose in kalanwali of sirsa

सिरसा के कालांवाली में नशे की ओवरडोज से क्षेत्र में 24 घंटे में 3 लोगों ने जान गंवाई। क्षेत्र के गांव पक्काशहींदा में निवर्तमान पंच रोही राम की नशे की ओवरडोज के ...

कालांवाली : सिरसा के कालांवाली में नशे की ओवरडोज से क्षेत्र में 24 घंटे में 3 लोगों ने जान गंवाई। क्षेत्र के गांव पक्काशहींदा में निवर्तमान पंच रोही राम की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा गुरजंट सिंह की शिकायत पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि रोही राम नशे का आदि था। उसके गांव के सतवीर सिंह पुत्र मिठू सिंह, गामा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व तार सिंह पुत्र जोगिद्र सिंह और राजा सिंह पुत्र जटा सिंह ने रोही राम को नशे की डोज दी है। गुरजंट ने बताया कि चौकीदार ने बताया कि रोही गली में पड़ा है तो जाकर देखा तो वह मृत था। पुलिस ने सभी आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं कालांवाली में देर रात्रि बर्फ फैक्टरी वाली गली में 1 ठेके के करिदे गुरदीप सिंह निवासी गुरदासपुर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। नशे की अधिक डोज लेने के कारण उसकी मौत हुई है। कालांवाली के वार्ड नंबर-1 में अर्जन नामक युवक की नशे के रूप में प्रयोग होने वाली गोली का टीका बनाकर लगाने से मौत हो गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!