कुरुक्षेत्र में 25 किलो गांजे के साथ 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2022 12:00 PM

3 including 2 women arrested with 25 kg of ganja in kurukshetra

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन नशा तस्करों को काबू किया है, जिनमें दो महिलाओं और एक पुरुष संलिप्त मिले। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 किलो 100 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस

कुरुक्षेत्र: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन नशा तस्करों को काबू किया है, जिनमें दो महिलाओं और एक पुरुष संलिप्त मिले। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 किलो 100 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस आधार पर दो रेडिंग टीमों का गठन किया गया, जिन्हें कामयाबी मिली, जिसपर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए, पहले मामले में आरोपी तरुण कुमार व बीरो देवी को काबू किया गया। उनके कब्जे से 22 किलो गांजा बरामद हुआ।

वहीं दूसरे मामले में महिला विमला देवी को 3 किलो 100 ग्राम गांजे सहित काबू किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों का सारा नेटवर्क खंगाला जाएगा कि वह कहां से सप्लाई लेकर आते थे और कहां कहां सप्लाई करते थे। वहीं सोनीपत पुलिस ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (GOI) का स्टिकर लगी एक कार को काबू कर शराब तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। कार से 32 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर शराब तस्करों से उनके लिंक खंगालने में लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!