Haryana के इस जिले में लगेगा 3 दिवसीय तीज मेला, लोक संस्कृति और अध्यात्म का होगा संगम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Jul, 2025 02:43 PM

3 day hariyali teej festival organized in bhiwani of haryana

हरियाणा के भिवानी जिले में तीन दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई तक शहर के हनुमान जोहड़ी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया जाएगा।

डेस्कः हरियाणा के भिवानी जिले में तीन दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई तक शहर के हनुमान जोहड़ी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा बालयोगी महंत चरणदास महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है।

लोक कलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहेगा विशेष आकर्षण

महंत चरणदास महाराज ने जानकारी दी कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाओं की प्रस्तुतियाँ और धार्मिक प्रवचन शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज का पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं मेंहदी लगाती हैं, साज-श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के कपड़े और चूड़ियों का इस दिन विशेष महत्व होता है।

यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इसे हरियाली तीज, सावन तीज, सिंधारा तीज, छोटी तीज और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व केवल वैवाहिक सुख की कामना तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाएं बच्चों की खुशी, स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना करती हैं।

श्रद्धालुओं से किया आग्रह

महंत चरणदास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस तीन दिवसीय महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!