Paris Olympics 2024: हरियाणा के 24 रणबांकुरे प्रतिद्वंदियों के छुड़ाएंगे छक्के, इनसे है मेडल की सबसे अधिक उम्मीदें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jul, 2024 10:05 PM

24 players from haryana will show their strength in paris olympics haryana news

फ्रांस का पेरिस शहर ओलंपिक के रंगों में रंग चुका है। पूरी दुनिया के खिलाड़ी इस खेल के महाकुंभ में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भारत से इस बार विश्व पटल पर तिरंगा लहराने के लिए 117 खिलाड़ियों का जत्था...

डेस्क(सौरभ बघेल): फ्रांस का पेरिस शहर ओलंपिक के रंगों में रंग चुका है। पूरी दुनिया के खिलाड़ी इस खेल के महाकुंभ में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भारत से इस बार विश्व पटल पर तिरंगा लहराने के लिए 117 खिलाड़ियों का जत्था पेरिस रवाना हो चुका है। इन 117 खिलाड़ियों में से 24 खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जो अलग अलग खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे। 

PunjabKesari

मोहब्बत के शहर में 25 जुलाई को मेडल के महामुकाबले की शुरुआत होगी और प्रतियोगिता 11 अगस्त तक चलेगी। जिसमें 206 देशों के 10500 एथलीट हिस्सा लेंगे। राज्यों के हिसाब से सबसे अधिक 24 एथलीट हरियाणा से भाग ले रहे हैं। इसीलिए शायद हरियाणा को खिलाड़ियों का हब कहा जाता है। एथलेटिक्स में लंबे इंतजार के बाद नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में सबसे लंबी दूरी तक जैवलिन थ्रो करके विश्व पटल पर तिरंगा लहराया था। इससे पहले शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। 

PunjabKesari

इस बार भारत से खिलाड़ियों की संख्या कम भले है, लेकिन उम्मीदें कहीं ज्यादा हैं। क्योंकि बीते वर्षों के मुकाबले भारत में खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। जिसके मद्देनजर ने सरकार ने भी बेहतर खेल नीति बनाई है। जिसका मुजायरा एशियन गेम्स में देखने को भी मिला। भारत ने ओलंपिक, 2020 में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते, जो किसी भी ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वाधिक पदक हैं।

मेडल के सबसे बड़े दावेदार नीरज चोपड़ा

हरियाणा के खिलाड़ियों की संख्या पिछली बार से कम है। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के 31 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हरियाणा के हिस्से में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए थे। इस बार 24 खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं। अधिक मेडलों की उम्मीदें हैं।  ओलंपिक में भाला फेंक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पदक के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। ओलंपिक के बाद भी हुई कई प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। कई प्रतियोगिताओं में वह गोल्ड जीत चुके हैं। वह मेहनत से तैयारियों में जुटे हैं।

PunjabKesari

निशानेबाजी में मनु भाकर और कुश्ती में विनेश व सहरावत से उम्मीद

गोल्डन बॉय चोपड़ा के अलावा हरियाणा के रणबांकुरों से कुश्ती और निशानेबाजी में मेडल की उम्मीद है। कुश्ती में हरियाणा के 6 खिलाड़ी मेडल के लिए भिड़ेंगे। इनमें विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल, अंशु मलिक, रितिका हुड्डा, निशा दहिया व अमन सहरावत शामिल हैं। वहीं, निशानेबाजी में मनु भाकर व रिदम सांगवान तीन अलग-अलग वर्गों में हिस्सा ले रही हैं। इनके अलावा अनीश भानवाला, सरबजोत सिंह, रमिता जिंदल, रेजा ढिल्लों निशानेबाजी में अपना दमखम दिखाएंगे।

PunjabKesari

बॉक्सिंग में हरियाणा के चार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रीति पंवार, जैसमीन, अंमित पंघाल और निशांत देव शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की तैयारियों को देखते हुए देश को उम्मीद है कि बॉक्सिंग में भी देश को पदक मिल सकता है। वहीं, रोइंग में ओलंपिक का पहला कोटा दिलाने वाले बलराज पंवार भी पदक के दावेदार हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स में किरण पहल, गोल्फ में दीक्षा डागर, आर्चरी में भजन कौर और पुरुष हॉकी टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनसे भी देश को पूरी उम्मीदें हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!