चरखी दादरी में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, बाढड़ा जा रहे थे दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2024 11:06 AM

2 youths died road accident in charkhi dadri

हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 334 बी पर जिले के गांव हड़ौदा के पास सड़क हादसा हो गया यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की माैत हाे गई।

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 334 बी पर जिले के गांव हड़ौदा के पास सड़क हादसा हो गया यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की माैत हाे गई। दोनों मृतकों के शवों काे चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बाढड़ा की तरफ आ रहे थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम चरखी दादरी की तरफ से बाइक पर सवार होकर दाे युवक बाढड़ा की तरफ आ रहे थे। जब वे हड़ौदा के निजी स्कूल के पास पहुंचे ताे कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। एक मृतक काकड़ौली हट्ठी गांव का और दूसरा मृतक युवक गांव गोपी का बताया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!