Double Murder: कैथल में 2 युवकों की बेरहमी से हत्या, कल शाम को एक साथ घर से निकले थे दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2025 12:33 PM

2 youths brutally murdered in kaithal

कैथल जिले में 2 लड़कों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले में 2 लड़कों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी यही नहीं रूके दोनों युवकों के शवों नाले में फेंक दिया। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों में गए तो दोनों की लाशें पड़ी देखीं। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों की पहचान कराई। जिसके बाद दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दीं हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर कातिलों के बारे में सुराग ढूंढ रही है।

PunjabKesari

देर रात नहीं लौटे थे घर, परिजनों ने तलाश की शुरू

मृतकों की पहचान प्रिंस और अरमान के रूप में हुई हैं। वे बरेटा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र लगभग 14 साल है। दोनों कल (18 मई) शाम 5 बजे घर से निकले थे। उसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। जिसके बाद से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। घर से लापता था। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस की जांच के मुताबिक दोनों लड़कों की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने उनके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि अभी तक कातिलों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!