शराब के नशे में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या कर फरार, रेप की आशंका

Edited By Shivam, Updated: 14 Mar, 2019 08:49 PM

2 year old killed by drunken man

पानीपत के वार्ड 8 के चिड़ाउ मोहल्ले में ढाई साल की बच्ची की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लड़की का शव अर्धनग्र अवस्था में पड़ोस में रहने वाले 37 साल के राजेश के बैड के नीचे पाया गया। वहीं घटना के बाद से राजेश मौके से फरार हो गया। मृतक बच्ची के...

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के वार्ड 8 के चिड़ाउ मोहल्ले में ढाई साल की बच्ची की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लड़की का शव अर्धनग्र अवस्था में पड़ोस में रहने वाले 37 साल के राजेश के बैड के नीचे पाया गया। वहीं घटना के बाद से राजेश मौके से फरार हो गया। मृतक बच्ची के परिवार के अनुसार पहले बच्ची के साथ गलत कार्य किया उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी 12 बजे घर के बाहर से खेलती हुई गायब हुई। उसके बाद परिवार ने तलाश शुरू कर दी। बच्ची की मां ढूंढते हुए पड़ोसी आरोपी राजेश कमरे पर भी गई, जहां राजेश शराब के नशे में था, लड़की की मां के पूछने पर राजेश ने बताया कि बच्ची उसके पास नहीं है। लड़की की मां ये सुनकर वापिस लौट गई ,करीब आधे घण्टे के बाद बच्ची की मां को राजेश पर शक हुआ।

दोबारा फिर से वह पड़ोस के एक लड़के को लेकर आरोपी के कमरे पर पहुंची और कमरा खोलने को कहा पहले तो राजेश ने मना कर दिया। उसके बाद दरवाजा खोल कर बोला चेक कर लो बच्ची यहां नहीं है। कमरे में बच्ची नहीं मिली तो मां वापिस लौटने लगी। इतने में साथ में आए लड़के को बैड के नीचे बच्ची अर्धनग्र अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी। लड़के ने शोर मचा दिया इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। 

फिलहाल, बच्ची के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बच्ची के शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है, वहीं आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!