नशे की बड़ी खेप सहित 2 नशा तस्कर काबू, अफीम व नशीला पाउडर किया बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Apr, 2022 01:30 PM

2 drug smugglers controlled including a large consignment of drugs

हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप सहित काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 72 ग्राम अफीम व 270 ग्राम नशीला ...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप सहित काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 72 ग्राम अफीम व 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। नारकोटिक्स ब्यूरो पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। 

राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्करों को काबू किया है। वीरेंद्र वर्मा के कब्जे से 22 ग्राम अफीम और सलमान खान उर्फ सोनू के कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम अफीम तथा 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनका नेटवर्क खंगाला जा सके।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!