डंडो से पीट-पीटकर युवक की हत्या, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 1 दिन का मिला पुलिस रिमांड

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 02 Jul, 2024 05:18 PM

2 accused arrested in case of murder of a youth

दादरी शहर में दशनामी अखाड़ा के पास युवक की डंडो से पीट-पीटकर  हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण): दादरी शहर में दशनामी अखाड़ा के पास युवक की डंडो से पीट-पीटकर  हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को झज्जर जिले के खोरड़ा से गिरफ्तार कर चरखी दादारी अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस संबंध में चरखी दादरी DSP विनोद शंकर ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी है।

 

चरखी दादरी के वार्ड 15 सिंघान पाना निवासी सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी कि मेरा पुत्र लक्की उर्फ भोला रविदास नगर के दसनामी अखाड़े में रविवार को ताश खेलने के लिए गया था। वहां पर दो युवक मनोज उर्फ मोजी व सिटू ने लाठी-डंडे व राड लेकर मेरे बेटे पर हमला कर दिया। जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन वहां पहुंचे तो दोनों आरोपी डंडों व रॉड से लक्की को मार रहे थे। परिजनों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

 

घायल को दादरी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान लक्की ने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कहीं। आरोपियो की पहचान सुभाष उर्फ सिट्टु व मनोज उर्फ मोजी के रुप में हुई है। आरोपी मनोज उर्फ मोजी पर तीन अपराधिक मामले दर्ज है । रिमांड अवधी के दौरान गहनता से पुछताछ जारी है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!